फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र की जनता कालोनी में युवक ने शुक्रवार देर शाम को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनता कालोनी निवासी मोहर सिंह की परचून की दुकान है। शुक्रवार को उनकी पत्नी दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उन्होंने पुत्र संतोष को भी दुकान पर बुलाया। हालांकि बाद में दुकान आने की बात कहकर वह घर पर ही रह गया। शाम को उनकी पत्नी दुकान बंद कर घर पहुंची तो उनको संतोष दिखाई नहीं दिया। इस पर उन्होंने कमरे में झांक कर देखा तो संतोष का शव फंदे पर लटका था। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। इसके बाद संतोष के शव को फंदे से उतारा और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने मोहर सिंह ने बताया कि उसने फांसी क्यों लगाई, इसका कारण उन्हें पता नही है। ब्यूरो
विज्ञापन




युवक ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें