फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम चिरौरी के माजरा कऊआ नगला के निकट बाग में एक गांव के एक व्यक्ति का शव आम के पेड़ पर फंदे पर झूलता हुआ मिला। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर लिया।
ग्रामीणों के अनुसार कऊआ नगला निवासी दलबीर सिंह लगभग 40 वर्ष का शव शनिवार की दोपहर गांव के निकट स्थित एक आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर उपचार के लिए ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर रामघाट आनंद गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस मौके पर जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं समाचार लिखे जाने तक मृत का शव गांव नहीं पहुंचा था।