फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन के नाम पर पीएनबी प्रबंधक ने मांगा 20 फीसदी कमीशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन के नाम पर पीएनबी प्रबंधक ने मांगा 20 फीसदी कमीशन
विज्ञापन

- पीड़ित की तहरीर पर बैंक प्रबंधक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- बैंक से पीड़ित ने लिया था एक लाख रुपये का लोन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अहार क्षेत्र स्थित एक बैंक में लोन दिलाने के नाम पर 20 फीसदी कमीशन मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बैंक प्रबंधक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अहार क्षेत्र के गांव मौहरसा निवासी कलुआ पुत्र स्व. रामनाथ सिंह ने छह माह पूर्व मौहरसा स्थित पीएनबी में लोन के लिए आवेदन किया था। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पत्रावलियां देखने के बाद बैंक प्रबंधक ने कहा कि बैंक कर्मचारी ताहिर पुत्र बाबू खां से संपर्क करो, जिसके बाद ताहिर ने पीड़ित से एक लाख रुपये के लोन के बदले 20 हजार रुपये कमीशन देने की बात कहते हुए कहा कि यह कमीशन बैंक मैनेजर को जाता है। इसके बाद पीड़ित ने कमीशन के लिए हामी भर दी। लोन के लिए आवेदन करने के कुछ दिन बाद ही ताहिर एक लाख रुपये के लोन के सापेक्ष 80 हजार रुपये लेकर उसके पास पहुंच गया और 20 हजार रुपये कमीशन के काटने की बात कही। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि लोन जारी करने के बाद उसे पासबुक भी जारी नहीं की गई है और कुछ कागजात पर अंगूठा लगवाकर रख लिया गया है। वहीं इस मामले में अहार एसओ तेज सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बैंक प्रबंधक एचके करण व ताहिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एलडीएम सतपाल मेहता ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं हैं। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें