फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर किशोरी से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। एक गांव की किशोरी के साथ दो युवकों ने गैंग रेप किया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि ललपुरा थाने में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। दो साल पहले भी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था।

पीड़िता के परिजनों ने एसपी से गुहार लगाई है। ललपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने शुक्रवार को डाक के जरिए एसपी दिनेश कुमार पी को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ दो वर्ष पूर्व गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका मुकदमा तो दर्ज किया गया मगर बाद में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई। बताया कि पिछले 21 फरवरी की रात एक युवक व उसका रिश्तेदार उसके घर आए। उसकी पुत्री अकेली थी। उसको बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। गुरुवार को वह तहरीर देने ललपुरा थाने गया जहां पुलिस उसे घंटों बैठाए रखा। यहां तक मेडिकल भी नहीं कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें