संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता, हड़कंप
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती लापता हो गई। युवती के भाई ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 72 घंटे बाद भी युवती का सुराग नहीं लग सका है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के भाई ने बताया कि शुक्रवार शाम उसकी बहन खेतों काम करने गई थी। इसके बाद वह देर शाम तक भी वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजन उसकी खोज शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित भाई ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्हें पता चला कि एक अज्ञात युवक उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा। ब्यूरो