फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर रही उत्पीड़न, परिवार संग दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार संग आत्मदाह की चेतावनी दी
विज्ञापन

बुलंदशहर। शिकारपुर पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर एक घर के मुखिया ने परिजनों संग आत्मदाह की चेतावनी दी है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस दूसरे पक्ष के दबाव में आकर उसके ऊपर एक के बाद एक तीन मुकदमें पंजीकृत कर उसका उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन

शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर माजरा मुस्तफाबाद डडुआ निवासी जगवीर सिंह ने मुख्यमंत्री व पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजा है। उसने बताया कि उसका गांव के ही दो भाइयों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जमीन का इस्टे भी पीड़ित के पास है, लेकिन आरोपी जबरन उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसकी शिकायत वह शिकारपुर पुलिस से कर चुका है, लेकिन पुलिस दूसरे पक्ष के दबाव में आकर काम कर रही है और आरोपी पक्ष के इशारे पर एक के बाद एक तीन फर्जी मुकदमें पंजीकृत कर उसका उत्पीड़न कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें