फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमलिया में चेकिंग के दौरान बिजली टीम से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया में चेकिंग के दौरान बिजली टीम से मारपीट
विज्ञापन

बुलंदशहर। चेकिंग के दौरान कोतवाली देहात के गांव में शुक्रवार को पावर कारपोरेशन की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस मौके पर ग्रामीणों ने टीम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया तो बिजली अफसरों ने ग्रामीणों पर चेकिंग बंद न करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल अफसरों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन की टीम शुक्रवार की दोपहर कोतवाली देहात के गांव इमलिया में बिजली चेकिंग के लिए गई थी। जब टीम गांव में चेकिंग कर रही थी तो लोगों ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद भीड़ ने टीम के साथ मारपीट करते हुए उन्हें दौड़ा लिया। सूत्रों ने बताया कि बिजली टीम ने मौके से खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। वहीं सूचना पर पहुंचे बिजली एक्सईएन के साथ भी ग्रामीणों ने अभद्रता की। बिजली एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान टीम को कनेक्शन काटने से पूर्व रीडिंग लेने के निर्देश दिए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने अभद्रता शुरू कर दी। ग्राम प्रधान ने बिना अनुमति गांव में चेकिंग करने पर धमकी भी दी है। तीन लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। डीएम, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें