फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांहपुर हत्याकांड: आरोपी अंकित के परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांहपुर हत्याकांड: आरोपी अंकित के परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
विज्ञापन

बुलंदशहर। बीबीनगर के बांहपुर गांव में हुए युवतियों के डबल मर्डर मामले में आरोपी युवक के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते एक फरवरी को गांव बांहपुर निवासी युवती शीलू व उसकी रिश्तेदार बहन शिवानी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव जला दिए गए थे। मामले में पुलिस ने दो दिन बाद गांव ढकौली निवासी युवक अंकित को दबोच कर घटनाक्रम का खुलासा किया था। पुलिस का कहना था कि आरोपी अंकित और शीलू के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, शादी से इंकार करने पर अंकित ने पहले शीलू की हत्या की और फिर तथ्य छिपाने को शिवानी की भी हत्या कर शव जला दिए थे। वहीं अब आरोपी अंकित के परिजन यह बात मानने का राजी नहीं हैं कि अंकित इस तरह वारदात को अंजाम दे सकता है। पीड़ित पिता राजवीर सिंह ने एसएसपी को मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र देकर मामले में सीबीआई जांच और निष्पक्ष जांच की मांग की है। आरोप है कि पुलिस उनके बेटे को पूछताछ के लिए लेकर गई थी, उसका आधार कार्ड भी पुलिस घर से ही ले गई थी। परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए अंकित को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें