बाइक की टक्कर का विरोध करने पर छात्रा को पीटा
पहासू। बाइक से टक्कर लगने का विरोध करने पर बाइक सवार युवक ने छात्रा की पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर लोगों को आता देख युवक बाइक छोड़ कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
पहासू थाना क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा खुर्जा स्थित एनआरईसी कॉलेज में पढ़ती है। बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे वह क स्बे से अपने घर जाने के लिए टेंपो स्टैंड पर जा रही थी। इस दौरान एक युवक ने बाइक से छात्रा को टक्कर मार दी। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो युवक गुस्से से लाल हो गया और बाइक से उतरकर बीच सड़क पर ही छात्रा की पिटाई करने लगा। ब्यूरो