शराबी युवक ने चौकी इंचार्ज को जड़ा तमाचा
ऊंचागांव। क्षेत्र के गांव मंगलपुर लगने वाले बूढ़े बाबा के दौज मेले में आयोजित गुस्ती दंगल में एक शराबी युवक ने चौकी इचार्ज को तमाचा जड़ दिया। पुलिस ने शराबी की धुनाई कर परिजनों को सौंपा है।
ग्राम मंगलपुर में प्रत्येक वर्ष बूढे़ बाबा दौज मेले का आयोजन ग्राम पंचायत द्वारा किया जाता है। मेले में दूर दराज से आकर महिलाएं व पुरूष अपने बच्चों को चर्म रोग से बचाने के लिये पूजा अर्चना कर तालाब से मिट्टी निकालकर अपने बच्चों को लगाते है। इसी मेले में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार को दंगल में एक शराबी के उतपात मचाने पर पुलिस ने जब युवक को हटाने का प्रयास किया तो शराबी युवक ने चौकी इंचार्ज अमरगढ़ का गिरेबान पकड़ कर तमाचा जड़ दिया। उसके बाद पुलिस ने शराबी युवक की धुनाई कर ग्रामीणों के आग्रह पर उसके पिता को सौंप दिया।
इस संबंध में अमरगढ़ चौकी इंचार्ज का कहना है कि इस तरह की कोई भी घटना नही घटी है। शराबी युवक को वहां से हटाकर उसके पिता को सौंप दिया गया है। ब्यूरो