फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल युवक की मौत
विज्ञापन

नरौरा। थाना क्षेत्र में रामघाट रोड पर सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र के ग्राम चाऊपुर निवासी मुकेश चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने चचेरे भाई रोहित चौधरी पुत्र विनोद कुमार के साथ सुबह तड़के ग्राम नंदपुर के पास खड़ा था। इसी दौरान रामघाट की ओर से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर मार देने से रोहित चौधरी लगभग 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस की मदद से घायल को सीएचसी डिबाई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। अलीगढ के जेएन मेडिकल कॉलेज में पहुंचने पर चिकित्सकों ने रोहित चौधरी को मृत घोषित कर दिया। शव का अलीगढ़ में पोस्टमार्टम हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक देवकीनंदन राजपूत ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें