फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे वृक्ष काटते हुए तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरे वृक्ष काटते हुए तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

स्याना। रानापुर गांव के जंगल में आम के हरे वृक्षों को काट रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली में लदी हुई आम की लकड़ी को स्याना कोतवाली ले आकर ट्रैक्टर ट्राली सीज कर दी। वन विभाग के दरोगा अजीत सिंह का कहना है कि ग्राम रानापुर निवासी वेदपाल के बाग में आम की लकड़ी काटे जाने की सूचना मिली। जहां मौके पर आम के 23 वृक्ष काटे जा चुके थे। कुछ वृक्षों की लकड़ी गायब मिली। मौके पर ग्राम नया गांव मजरा साहनपुर निवासी चंदकिरन, ग्राम वैराफिरोजपुर निवासी कमल सिंह व रोहताश मौके पर लकड़ी काटते हुए मिले तथा खेत में लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राली थी। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें