फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तगादा करने पर की थी परमिंदर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तगादा करने पर की थी परमिंदर की हत्या
विज्ञापन

सिकंदराबाद । कोतवाली क्षेत्र के गांव मेहताब नगर निवासी परमिंदर की हत्या जमीन का बैनामा कराने के नाम पर लिए गए चार लाख रुपये का तगादा करने पर की गई थी। गिरफ्तार आरोपी जसराज ने पुलिस पूछताछ के दौरान इसका खुलासा किया। पुलिस ने जसराज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव मेहताब नगर निवासी धमेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय करन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करा पुलिस को बताया था कि उसका छोटा भाई परमिंदर (38) 28 जनवरी की सुबह घर से सिकंदराबाद दूध देने के गया था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। 29 जनवरी की सुबह ग्राम जौली के शमसान घाट के पास खेत में उसका शव पड़ा मिला। धमेंद्र ने थाना क्षेत्र के ग्राम जौली निवासी जसराज, सूबे पुत्रगण स्वर्गीय चाहतराम गुर्जर, राजन पुत्र छोटे के खिलाफ लेनदेन के विवाद में परमिंदर की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस ने शनिवार की सुबह आरोपी जसराज को मुखबिर की सूचना पर जेवर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जसराज ने बताया कि उसने अपनी जमीन का बैनामा परमिंदर को करने के लिए उससे बतौर पेशगी चार लाख रुपये लिए थे। अब परमिंदर जमीन का बैनामा कराने नहीं तो उसके चार लाख रुपये लौटाने के लिए दबाव बना रहा था। 28 जनवरी को उसने पहले परमिंदर के साथ बैठकर शराब पी फिर उसकी बाइक पर बैठकर घर जा रहा रहा था। रास्ते में उसने परमिंदर की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंककर भाग गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना वाले दिन पहना गया उसका मिट्टी में सना हुआ लोवर बरामद किया गया है। जसराज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें