फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दोष है मेरा भाई, पुलिस झूठा फंसा रही- बोवेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्दोष है मेरा भाई, पुलिस फंसा रही: बोवेंद्र
विज्ञापन

- स्याना बवाल में कलुआ की गिरफ्तारी के बाद बोला उसका भाई
अमर उजाला ब्यूरो
स्याना। स्याना बवाल में गिरफ्तार किए गए आरोपी कलुआ उर्फ राजीव कुमार के भाई बोवेंद्र ने अपने भाई की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए पुलिस द्वारा गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है। बोवेंद्र का कहना है कि उसका भाई घटना के समय अपने खेतों पर काम कर रहा था। उसने इंस्पेक्टर को कुल्हाड़ी नहीं मारी थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पर कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कलुआ उर्फ राजीव कुमार को सोमवार देर रात दबोच लिया था। उसे मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में कलुआ के भाई बोवेंद्र ने कहा कि पुलिस उसके भाई को मामले में गलत तरीके से फंसा रही है। बीते तीन दिसंबर को गांव महाब में गोकशी की घटना के बाद चिंगरावठी चौकी पर हुए बवाल में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह सहित चिंगरावठी गांव के युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस घटना में 27 लोगों को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध स्याना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। कोतवाल किरनपाल सिंह का कहना है कि जांच के दौरान ग्राम चिंगरावठी निवासी कलुआ उर्फ राजीव कुमार द्वारा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को कुल्हाड़ी मारने का मामला प्रकाश में आया था। आरोपी कलुआ से कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें