फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 मिनट में ऑनलाइन ठग ने उड़ाए 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार मिनट में अधिकारी के पचास हजार साफ
विज्ञापन

चिप वाला एटीएम कार्ड जारी करने के नाम पर हासिल की थी डिटेल
ठगी का शिकार हुआ धर्मशाला तहतसील का बड़ा अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। एक ऑनलाइन ठग ने मात्र 4 मिनट में एक अधिकारी के खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। शातिर ने नया चिप वाला एटीएम कार्ड जारी करने के लिए एटीएम से संबंधित डिटेल मांगी। अधिकारी ने सारी डिटेल दे दी। लेकिन गलती का अहसास होते ही जैसे ही करीब चार मिनट बाद वह बैंक पहुंचें, तब तक शातिर उनके खाते से 50 हजार रुपये उड़ा चुका था।
जानकारी के अनुसार धर्मशाला तहसील कार्यालय में कार्यरत एक बड़े अधिकारी को एक शातिर ने बैंक का प्रबंधक बताकर फोन किया। इस दौरान उसने उन्हें नया चिप वाला एटीएम कार्ड जारी किए जाने के नाम पर उनसे एटीएम का ब्योरा मांगा। पहले तो उन्होंने ठग के बताए अनुसार जवाब दिया, लेकिन जैसे ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत फोन काट कर बैंक में दस्तक दी। लेकिन इस 4 मिनट के अंतराल में ही ठग ऑनलाइन शॉपिंग कर उनके खाते से 50 हजार रुपये उड़ा चुका था। अगर थोड़ी और देर हो जाती तो बड़े अधिकारी को खासी चपत लग सकती थी। वहीं संबंधित बैंक के अधिकारियों ने उनके खाते को फिलहाल बंद कर दिया।
विज्ञापन

वहीं जिस नंबर से फोन आया था, उसकी जानकारी हासिल की गई तो वह भी कोलकाता का निकला। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में भी लिमिट होनी चाहिए, ताकि कोई भी आम आदमी इस तरह की ठगी का शिकार होने से बच सके। उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत करेंगे।
विज्ञापन


अधिकारी की पत्नी और बेटी को भी किया फोन
ठग ने इसके बाद बड़े अधिकारी की पत्नी व उसकी बेटी को भी फोन किया और उनसे भी एटीएम संबंधी जानकारी मांगी। लेकिन इससे पूर्व ही उनकी पत्नी और बच्ची से बात हो चुकी थी, इसीलिए वह झांसे में आने से बच गए। धर्मशाला तहसील के बड़े अधिकारी के मुताबकि उन्हें ठग ने बैंक का प्रबंधक बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें