48 घंटे बाद भी खुर्जा-सिकंदराबाद कोतवाल की कुर्सी खाली
- दोनों स्थानों पर तैनात रहे निरीक्षकों को गैर जनपद स्थानांतरण के बाद किया था रिलीव
- अभी तक एसएसपी ने दोनों ही थानों में नहीं की है किसी भी निरीक्षक की तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। क्षेत्रों में बदमाश घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन थानों पर फोेर्स की भारी कमी है। दो दिन पूर्व एसएसपी ने खुर्जा और सिकंदराबाद के निरीक्षकों को गैर जनपद रिलीव किया था, लेकिन अभी तक किसी को चार्ज नहीं दिया जा सका है।
हाल ही में गैर जनपद स्थानांतरित हुए खुर्जा व सिकंदराबाद कोतवाल को एसएसपी मुनीराज ने गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया था। इसके बाद एसएसपी ने क्राइम मीटिंग की और विभिन्न थानाध्यक्षों का साक्षात्कार भी किया। माना जा रहा था कि एसएसपी जल्द ही जनपद भर के विभिन्न थानों में बड़ा फेरबदल करेंगे। खुर्जा और सिकंदराबाद जैसे मुख्य कोतवाली पर बेहतर निरीक्षक की तैनाती जल्द ही कर दी जाएगी, लेकिन 48 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी खुर्जा-सिकंदराबाद में निरीक्षक की तैनाती नहीं की जा सकी है।