फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो.. मैं क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं: मिस्टर नटवर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हैलो.. मैं क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं ........
विज्ञापन

- पुलिस अधिकारी बन थाना प्रभारियों को ही लगा रहा था चूना
- फोन पर मुखबिर का नंबर देकर गुड वर्क कराने के बहाने ऐंठता था रुपये
- पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी निखिल को दबोचा, एक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। हैलो, मैं क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं। मेरा मुखबिर आपके थाना क्षेत्र में आपको गुड वर्क करा सकता है, उसके फोन नंबर पर बात कर लो। ये शब्द बोलकर थाना प्रभारियों व आईपीएस को ठगने वाले आरोपी निखिल को रविवार रात देहात कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा।
एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और देहात कोतवाली पुलिस को रविवार शाम सूचना मिली थी कि पुलिस अधिकारियों को ठगने वाले दो व्यक्ति जैनपुर तिराहे पर मौजूद हैं। इस पर पुलिस टीम ने रात करीब नौ बजे जैनपुर तिराहे पर मौजूद दो व्यक्तियों को घेराबंदी की। इस पर दोनों फायरिंग कर भागने लगे। तभी पुलिस ने एक को दबोच लिया, लेकिन उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। पूछताछ के दौरान आरोपी की शिनाख्त निखिल शर्मा उर्फ नितिन शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासी गांव जैैनपुर थाना कोतवाली देहात के रुप में हुई। पूछताछ में जानकारी हुई कि आरोपी अंजर्राज्यीय स्तर का ठग है। आरोपी आम आदमियों को नहीं बल्कि पुलिस अधिकारियों को ही ठगने का काम करता था। आरोपी ने बताया कि वह पहले अपने फोन से किसी भी थाने के प्रभारी व उच्चाधिकारियों को फोन करता था। इसके बाद आरोपी अपने मुखबिर के द्वारा संबंधित अधिकारी को उसके कार्य क्षेत्र में गुड वर्क कराने की बात कहता था। साथ ही गाड़ी पकड़वाने या किसी अन्य बहाने से अधिकारियों से अपने खाते में रुपये डलवा लेता था और फिर फरार हो जाता था। आरोपी पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपी के पास से पुलिस ने एक मिनी बंदूक, पांच बैंक पासबुक व एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। आरोपी के फरार साथी राजीव पुत्र त्रिलोकचंद निवासी गांव ग्यासपुर थाना कोतवाली देहात की तलाश की जा रही है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मथुरा, फिरोजाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में कर चुका है ठगी
क्राइम ब्रांच और देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी निखिल से पूछताछ की तो पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। आरोपी कई जनपदों में पुलिस अधिकारियों को लाखों रुपये का चूना लगा चुका है। कहीं पुलिस ने मामले दर्ज कराए हैं तो कहीं पुलिस ने अपनी किरकिरी होने से बचाने के लिए मुकदमे नहीं लिखाए।
विज्ञापन


पहले भी जा चुका है जेल
आरोपी ने गत 4 अगस्त को बिजनौर के नगीना थाना प्रभारी से फोन कर अपराधी पकड़ने के नाम पर पंाच हजार रुपये की ठगी कर चुका है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसके अलावा आरोपी ने थाना प्रभारी रजबपुर अमरोहा के प्रभारी को भी चूना लगाया था। इस घटना में पुलिस ने उसे दबोच कर जेल भी भेज दिया था। इसके अलावा वह मुजफ्फरनगर व मेरठ जिलों से भी ठगी के मामलों में जेल जा चुका है।

बीटेक का छात्र रह चुका है आरोपी
आरोपी निखिल शर्मा बीटेक का छात्र रह चुका है। उसके मास्टर माइंड दिमाग की करतूतों ने ही उसे एक शातिर किस्म का अपराधी बना दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें