फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के बाद अब ससुर ने किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के बाद अब ससुर ने किया रेप
विज्ञापन

- स्थानीय पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार
- एसपी देहात ने मामले में स्थानीय पुलिस को दिए कार्रवाई के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पहासू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ उसके ससुर ने दहेज की मांग पूरी न होने के पर रेप कर दिया। स्थानीय पुलिस ने भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने एसएसपी को संबोधित प्रार्थना पत्र एसपी देहात को देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात ने मामले में थाना पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2014 में उसकी शादी पहासू थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता ने बताया कि शादी के करीब एक वर्ष बाद उसने एक पुत्री को जन्म दिया था। पुत्री पैदा होने से भी ससुरालीजन काफी दुखी थे और पीड़िता को अधिक प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने अपनी पुत्री को मायके में ही जन्म दिया था, जिसका सारा खर्चा भी मायके पक्ष ने ही वहन किया था। आरोप है कि गत 10 अक्तूबर की देर रात करीब दस बजे पीड़िता का ससुर उसके कमरे में घुस आया। उस दौरान पीड़िता का पति घर पर मौजूद नहीं था। आरोपी ससुर ने उसे अकेला पाकर दबोच लिया और उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने अपनी सास को इस बाबत बताया तो सास व ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता लोक लाज के डर की वजह से चुप रही। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ससुर आए दिन पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा। गत 29 अक्तूबर को भी आरोपी ससुर ने पीड़िता के साथ रेप का प्रयास किया। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने मायके पक्ष को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच पीड़िता के साथ पहासू थाने में आरोपी ससुर व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता की शिकायत पर एसपी देहात पीके तिवारी ने मामले में पहासू पुलिस को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें