फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राज्यों में डेढ़ लाख का इनामी हुआ बलराज, पोस्टर चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन राज्यों में डेढ़ लाख का इनामी हुआ बलराज, पोस्टर चस्पा
विज्ञापन

- यूपी, दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने किया 50-50 हजार का इनाम घोषित
- शिकारपुर पुलिस ने क्षेत्र में चस्पा किए बलराज भाटी के पोस्टर
- खूंखार अपराधी बलराज अपने शिकार पर करता है अंधाधुंध गोलियों की बौछार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अपने शिकार को एक या दो नहीं दर्जनों गोलियां दाग कर मौत की नींद सुलाने वाले अपराधी बलराज भाटी पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। तीन राज्यों की पुलिस उस पर डेढ़ लाख रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है। वहीं अब शिकारपुर पुलिस ने क्षेत्र में खूंखार सुपारी किलर बलराज भाटी के इनामी पोस्टर चस्पा कर दिए हैं।
विज्ञापन

शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव ढूसरी निवासी बलराज भाटी पुत्र गजराज सिंह पर जनपद पुलिस पहले ही पचास हजार रुपये के इनाम की घोषण कर चुकी थी। वहीं अब उस पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पचास हजार व हरियाणा पुलिस ने भी पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। उस पर कुल डेढ़ लाख रुपये के इनाम की घोषण तीनों राज्यों की पुलिस ने की है। बता दें कि बलराज भाटी पर जनपद पुलिस में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने सहित अन्य अपराधों से संबंधित दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस की मानें तो बलराज किसी की भी हत्या के लिए सुपारी लेता है। सुंदर भाटी गैंग का करीबी माना जाने वाला बलराज कहां है ये किसी को नहीं पता, लेकिन उसके नाम की दहशत बरकरार है। पुलिस भी उसे गिरफ्तार करने में अभी तक सफल नहीं हो सकी है। शिकारपुर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि बलराज पर अब जनपद पुलिस के अलावा हरियाणा व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी पचास-पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। कुख्यात बलराज की गिरफ्तारी के लिए कस्बा क्षेत्र में डेढ़ लाख रुपये इनाम घोषित किए गए पोस्टर भी चस्पा कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बलराज का पता बताने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी, साथ ही उसे इनाम की राशि भी दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें