फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर महिला के साथ रेप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर महिला के साथ दुराचार
विज्ञापन

- पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, शुरु की जांच
- घर में महिला को अकेला पा कर पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव में आरोपी ने घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला के साथ दुराचार किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाने में दी तहरीर में महिला ने बताया कि गत बृहस्पतिवार को वह घर में अकेली थी। इस दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति घर में घुस आया। आरोपी ने आते ही पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ जमकर मारपीट की और तमंचे से डरा धमका कर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता के शोर मचाने पर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। परिजनों के लौटने पर पीड़िता ने सारी घटना बताई। शुक्रवार को पीड़िता ने आरोपी पप्पू के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें