फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को अगवा कर तमंचे के बल पर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को अगवा कर तमंचे के बल पर लूटा
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को टैंपो सवार बदमाशों ने अगवा कर नकदी, मोबाइल और कीमती सामान लूट लिया। बड़ी बात यह रही कि बदमाशों ने दिनदहाड़े नुमाइश ग्राउंड में वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव असरौली निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कुछ दिन पहले हरिद्वार में रहने वाली बहन के यहां गया हुआ था।
विज्ञापन


26 जुलाई की सुबह पांच बजे हरिद्वार से बुलंदशहर के लिए बस में बैठा था। सुबह 11.30 बजे भूड़ चौराहे पर उतर कर टैंपो से कालाआम के लिए बैठ गया। टैंपो जब नुमाईश के निकट आरओबी पर चढ़ने के बजाय नीचे फाटक के पास ही रुक गया।
विज्ञापन


आरोप है कि नीचे खड़े एक टेंपो में से एक के हाथ में तमंचा, दूसरे के हाथ में चाकू था। वे लोग टैंपो को नुमाइश ग्राउंड में ले गए। वहां तमंचे के बल पर सात हजार रुपये नकद, मोबाइल, बिजली का 500 मीटर केबल लूट लिया।

पीड़ित का आरोप है कि उसने जब पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने उसे टरका दिया। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें