फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के विकास कार्यों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में हुए विकास कार्यों का होगा सत्यापन
विज्ञापन

- लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर विभाग ने लिया निर्णय
- गांव में हुए विकास कार्यों का प्रधानों को देना होगा पूरा विवरण
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। गांवों में होने वाले विकास कार्यों का अब सत्यापन होगा। जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों ने यह निर्णय लगातार मिल रही शिकायतों पर लिया है। सत्यापन के दौरान गांव में हुए विकास कार्यों का प्रधानों को पूरा विवरण देना होगा।
विज्ञापन

जिले की 951 ग्राम पंचायतों के 1176 राजस्व गांवों में विकास कार्य चल रहे हैं। गांवों में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, नाली निर्माण आदि विकास कार्य हो रहे हैं। ऐसा कोई दिन होता होगा, जिस दिन गांवों में होने वाले विकास कार्यों में प्रधान और ग्राम सचिव आदि पर अनियमितताओं के आरोप न लग रहे हों। पिछले दिनों से ऐसी शिकायतों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला पंचायत राज विभाग ने अब गांव में होने वाले विकास कार्यों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गांवों के विकास कार्यों का सत्यापन कराने के लिए विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। इसकी जल्द शुरूआत होगी। सत्यापन के दौरान ग्राम प्रधानों को गांव में होने वाले विकास कार्यों का पूरा डाटा देना होगा। इसके बाद यदि कहीं कोई कमी पाई जाती है तो उसे गंभीरता से लेते हुए आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें