सीओ ऑफिस के पास महिला अधिवक्ता से अभद्रता
सिकंदराबाद। प्रतिवादी ने बुधवार को सीओ कार्यालय के पास महिला अधिवक्ता से अभद्रता कर की। विरोध करने पर अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी भी दी। अधिवक्ता ने नामजद तहरीर दी है।
कोतवाली देहात निवासी सीमा शर्मा ने बताया कि वह बुलंदशहर सिविल बार में अधिवक्ता है। उसके पति ने गत वर्ष पांच बीघा जमीन बेची थी। जिस पर उन्होंने सिकंदराबाद तहसील में आपत्ति दर्ज कराई थी। मामला एसडीएम के न्यायालय में विचाराधीन है। बुधवार को वह सुनवाई पर सिकंदराबाद आई थी। तभी वापस जाने के दौरान प्रतिवादी ने अपनी पत्नी और एक अन्य के साथ सीओ कार्यालय के पास उसे रास्ते में रोक लिया। और उसके साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अधिवक्ता ने दंपति व अन्य के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल गिरीश कुमार कोटिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो