पुलिस मुठभेड़ में भागा बदमाश गिरफ्तार, बाइक बरामद
-26 दिसंबर को तड़के पुलिस मुठभेड़ के दौरान भागा था बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो दिन पूर्व मुठभेड़ के दौरान भागे बदमाश को सुखलाल तिराहे से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथी गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने में जुटी है।
गांव लुहारली थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर निवासी सोनू पुत्र हारून, जावेद पुत्र फारूख, नटों की मढै़या सैंथली थाना जारचा निवासी सोनी पुत्र बाबू ने नगर के सराय झाझन निवासी शकील खान पुत्र बाबू खान व उसके साथी बुलंदशहर के भूड़ निवासी लईकु र्रहमान पुत्र फजलुर्रहमान से मंगलवार रात करीब दो बजे एसडीएम कालोनी के पास स्कूटी,12 सौ रुपये और मोबाइल लूट लिए थे। सूचना पर पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में बदमाशों की घेराबंदी की थी। तभी मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से सोनू और जावेद घायल हो गए थे। जबकि सोनू पुत्र बाबू फरार हो गया था। पुलिस ने घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का सामान और अवैध हथियार बरामद किया था। एसआई खुर्जा गेट अशोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्होंने मुखबिर की सूचना पर सुखलालपुर तिराहे से फरार सोनू पुत्र बाबू को चोरी की बाइक और चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बरामद बाइक नगर के सागर मैरिज होम से चोरी की गई थी। बाइक नगर के एसडीएम कालोनी निवासी ओमपाल पुत्र रामअवतार की है।