फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर महिला का शव जंगल में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या कर महिला का शव जंगल में फेंका
विज्ञापन


किसी ने महिला की हत्या कर शव जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव सौंदा और रामपुर के बीच जंगल में फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ समेत पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि शव के पास मिले हैंडबैग और पर्स में मिले मोबाइल नंबर हत्या का राज खोल सकते हैं। पुलिस जांच में जुट में गई है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह सौंदा-रामपुर गांव के जंगल स्थित एक ट्यूबवेल के पास ग्रामीणों ने महिला का शव पड़ा देखा। महिला की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतका के गले पर चोट के निशान थे और नाक से खून बहा था।

आशंका जताई जा रही है कि साड़ी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारे शव यहां फेंककर चले गए। सूचना पर सीओ डॉ कृष्ण गोपाल सिंह समेत पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

महिला के शव के पास एक हैंडबैग मिला। बैग में रखे पर्स के अंदर टूथपेस्ट, कुछ दवाइयां और चश्मा मिला। चश्मे के कवर पर कुरुक्षेत्र के किसी दुकान का एड्रेस लिखा था। आशंका जताई जा रही है कि मृतका कुरुक्षेत्र की हो सकती है।

पुलिस के मुताबिक पर्स में एक संजीव कन्फेक्सरी अलीगढ़ का एक कार्ड था। जिसके पीछे तीन मोबाइल नंबर भी लिखे थे। सीओ ने बताया के मोबाइल नंबर के आधार पर एक व्यक्ति से बात की और वाह्टसअप से महिला का फोटो भेजा गया।
विज्ञापन


उसने पहचानने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला के पास मिले सामान और मोबाइल नंबर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थित और भी स्पष्ट हो जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- डॉ कृष्ण गोपाल सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें