फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामा करने के नाम पर हड़पे 14 लाख

Sun, 27 Dec 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक भूमि का बैनामा करने के नाम पर महिला से आरोपियों ने 14 लाख रुपये हड़प लिए। फिर बैनामा करने से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन


जब पीड़िता ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने रुपये देने से मना कर दिया। पीड़िता ने एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सलेमपुर थाना क्षेत्र के रहमापुर स्यावली गांव निवासी चमेली देवी पत्नी काली चरन सिंह ने पुलिस को बताया कि खलीलपुर राठ तहसील बुलंदशहर में प्लॉट बैनामा कराने के लिए गांव निवासी अतर कली पत्नी कुंवरपाल से तय हुआ, जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये तय हुई।

उस प्लॉट का 1/3 भाग गांव निवासी लाला सिंह, अमर सिंह, तेजवीर, रविंद्र पुत्र कुंवरपाल, चंद्रपाल पुत्र हरी सिंह के नाम है। 18 दिसंबर को बैनामा कराने के लिए दोनों पक्ष रजिस्ट्री दफ्तर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक अतरकली के अलावा अन्य लोग बैनामा कराने नहीं पहुंचे। आरोपियों ने 14 लाख रुपये भी पहले ही ले लिए हैं। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि लाला सिंह, अमर सिंह, तेजवीर, रविंद्र, चंद्रपाल और अतरकली के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें