विवाहिता को जान से मारने की कोशिश
- पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद।
दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जान से मारने की कोशिश की। ससुराली उसे रोडवेज बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के झारखंडी निवासी अंजलि पुत्री सतीशचंद ने बताय कि 23 फरवरी 2017 को उसकी शादी राजीव नगर रोहण नई दिल्ली निवासी सचिन कुमार पुत्र आनंद कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने नौ लाख रूपये खर्च किए थे। बताया कि शादी में दिए गए दान दहेज से उसके ससुरालिए खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही वह दहेज में कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके ससुरालियों ने 13 जून को उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की और चुनरी से गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की। बताया कि उसके ससुराली उसे सिकंदराबाद बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सचिन, ससुर आनंद कुमार, सास रोशनी, ननद शीतल, ननदोई जगत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
करंट से बैल की मौत
सिकंदराबाद। करंट की चपेट में आने से बैल की मौत हो गई।
नगर के गौरखी निवासी समीर ने बताया कि वह किराया पर बुग्गी चलाता है। शुक्रवार की शाम पर अपने बैल को चराने के बाद वापस घर लौट रहा था। कालापीर पर ट्रांसफार्मर के खंबों में उतर रहे करंट की चपेट में आने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई। ब्यूरो