फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गर्दन पर सुए से वार कर किया घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की गर्दन पर सुए से वार कर किया घायल
विज्ञापन

कहासुनी में युवक के चाचा व उसकी चाची ने बर्फ तोड़ने के सुए से युवक की गर्दन पर प्रहार कर दिए। इससे वह गंभीर घायल कर दिया। परिजनों ने बताया कि गर्दन की नस कटने के कारण उसके हाथ पांव काम नहीं कर रहे है। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर का दिया। पीड़ित के मामा ने दंपति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के साठा निवासी मो. इसराइल ने बताया कि बीते दो सितंबर को नगर के चौधरीवाडा निवासी उसकेभांजे शाहनवाज (22वर्ष) पुत्र कलवा का किसी बात को लेकर अपने चाचा के साथ विवाद हो गया। इसी दौरान शाहनवाज की चाची बर्फ तोड़ने का सुआ लेकर आ गई। इसके बाद दोनों ने मिलकर शाहनवाज की गर्दन पर सुए से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शाहनवाज को उपचार के लिए बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। गर्दन की नस कटने के कारण शाहनवाज के हाथ-पैर काम नहीं कर रहे हैं। इसराइल ने दंपति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाल संजय पांचाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें