फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने सिकंदराबाद से बरामद की लूटी गई दो दर्जन ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने सिकंदराबाद से बरामद की लूटी गई दो दर्जन ई-रिक्शा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से लूटी गई करीब दो दर्जन ई-रिक्शा को सिकंदराबाद से बरामद कर लिया। बरामद ई-रिक्शा को पुलिस अपने साथ ले गई। वह सिकंदराबाद से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने सोमवार की तड़के सिकंदराबाद में दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक दिल्ली से ई-रिक्शा लूट के मामले में पुलिस की रडार पर थे। बताया गया कि गिरफ्तार दोनों युवक की निशानदेही पर पुलिस ने दिनभर सिकंदराबाद में छापेमारी की। और दिल्ली से लूटी गई करीब दो दर्जन ई-रिक्शा को बरामद किया। सोमवार की शाम पुलिस बरामद सभी ई-रिक्शा और आरोपियों को अपने साथ दिल्ली ले गई। आरोपियों को आपस में जीजा साला बताया जा रहा है। बताया कि आरोपी चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूट की वारदात को अंजाम देते थे। दिल्ली से ई-रिक्शा लूटने के बाद सिकंदराबाद में बेचा करते थे। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने दबिश देकर नगर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ई-रिक्शा को भी बरामद किया है। आरोपियों को पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें