फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी में मिलाकर खिलाया पारा, चार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सब्जी में मिलाकर खिलाया पारा, चार गंभीर
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली में बृहस्पतिवार रात आलू की सब्जी खाते ही महिला समेत चार लोगों की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में चारों को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया गया, जहां से चारों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने एक युवक पर रंजिशन सब्जी में पारा मिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव सुरजावली निवासी बिरजू की पत्नी सरोज ने बृहस्पतिवार सुबह आलू की सब्जी बनाई थी । सब्जी बनाने के बाद वह अपने खेत पर काम करने चली गई थी। देर शाम को खेत से वापस लौटने के बाद करीब आठ बजे सरोज ने अपने पुत्र शिवम 13 वर्ष, अनुज 17 वर्ष, सुभाष 23 वर्ष समेत खुद भी सुबह की सब्जी खाई थी। सब्जी खाने के कुछ देर बाद चारों लोगों की अचानक तबीयत खराब हो गई। मामले की सूचना पर पहुंचे पति बिरजू ने पड़ोसियों को सब्जी दिखाई तो उसमें पारा पड़ा हुआ मिला। गांव में निजी चिकित्सक को सब्जी दिखाई तो उसने भी सब्जी में पारा मिला होने की बात कही। बिरजू ने 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला समेत चारों को एंबुलेंस में से सीएचसी लखावटी ले गई। पुलिस ने सभी को सीएचसी में उपचार के लिये भर्ती कराया। उधर, इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरविंद कुमार सिंह और पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। बिरजू ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी को गांव के ही एक युवक ने उनके परिवार की एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। संभवत उसी व्यक्ति ने रंजिशन सब्जी और पशुओं के चारे में में पारा मिलाया होगा। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने देर रात ही सभी लोगों को हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। इसके अलावा शुक्रवार सुबह चारा खाने के बाद सात पशुओं की भी हालत बिगड़ गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें