फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ा-दौड़ा कर और झांसे में लेकर की थी इंस्पेक्टर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ा-दौड़ा कर और झांसे में लेकर की थी इंस्पेक्टर की हत्या
विज्ञापन


बुलंदशहर। स्याना बवाल कांड का 26 दिन बाद पुलिस ने पर्दाफाश किया तो दिल दहला देने वाली हकीकत सामने आई। आरोपियों ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को दौड़ा-दौड़ा कर और झांसे में लेकर मौत के घाट उतारा था। आरोपियों ने पहले कुल्हाड़ी से वार किया, फिर पत्थर से चोट पहुंचाई और उसके बाद इंस्पेक्टर को गोली मार दी। पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रिएट किया तो हर कोई सहम गया।
पुलिस के खुलासे में जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर बवाल लगभग शांत हो चुका था। इस दौरान कुछ आरोपी पेड़ को काटकर सड़क पर जाम लगाना चाहते थे। इंस्पेक्टर ने जब आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो एक आरोपी कलुआ ने इंस्पेक्टर पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया था। इंस्पेक्टर लहूलुहान होकर खेत की ओर भागने लगे। पीछे से आरोपी इंस्पेक्टर पर पथराव करने लगे। इस दौरान चिंगरावठी निवासी युवक सुमित उनके पीछे भागा और दो-तीन पत्थर इंस्पेक्टर पर फेंके थे। एक बड़ा पत्थर इंस्पेक्टर के चेहरे पर लगा और वह खेत के मेड़ पर गिर पड़े। खेत में पड़े इंस्पेक्टर पर आरोपियों ने करीब आठ-दस पत्थर और भी फेंके थे। इस दौरान इंस्पेक्टर ने बचाव में फायरिंग की। तो आरोपी प्रशांत ने कहा कि पुलिस ऊपर गोली चलाती है, सामने नहीं। इसी दौरान सुमित को गोली लगी थी। आरोपी सुमित को लेकर जा चुके थे और इंस्पेक्टर को वहां मौजूद दो प्रत्यक्षदर्शी बचाने की नीयत से अपने साथ गांव की तरफ लेकर जा रहे थे। लेकिन, आरोपी वापस आए और इंस्पेक्टर से कहा कि हम मारेंगे नहीं, तुम्हें बचाने आए हैं। इंस्पेक्टर को झांसे में लिया गया और प्रशांत ने पीछे से आकर इंस्पेक्टर को दबोचा और घुटनों के बल गिरा दिया। साथ ही प्रशांत ने इस दौरान इंस्पेक्टर से लाइसेंसी पिस्टल छीन कर फायरिंग कर दी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


घटना के बाद ही परिवार संग भाग गया था प्रशांत
आरोपी प्रशांत समेत अन्य आरोपी इंस्पेक्टर की हत्या के बाद भाग गए थे। प्रशांत परिवार के साथ घटना वाले दिन ही घर में ताला लगाकर फरार हो गया था। जबकि, अन्य आरोपी एक-दो दिन गांव में रहकर भागे थे।
विज्ञापन


कुल्हाड़ी से हुआ था सिर पर गहरा घाव
इंस्पेक्टर की हत्या निर्मम तरीके से की गई थी। फरार आरोपी कलुआ ने कुल्हाड़ी से इंस्पेक्टर के सिर पर कई वार किए थे। घाव काफी गहरे थे। इसके बाद पत्थर से भी चेहरे और सिर पर इंस्पेक्टर को काफी चोटें आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें