दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
सिंभावली थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि हरोड़ा रोड गली नंबर पांच में रहने वाली 20 वर्षीय मंतशा की 22 दिसंबर की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। जिसका शव कमरे के बाहर पड़ा मिला था। सूचना के बाद पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं मृतका के मायके वालों ने घटना को दहेज हत्या बताकर थाने में तहरीर भी दी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या की पुष्टि होने के बाद आरोपी पति दानिश निवासी रतूपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। जिसे मुखबिर की सूचना पर बड्ढ़ा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।