तेज रफ्तार कार ने छात्र को मारी टक्कर हालत गंभीर
ककोड़। तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर छात्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना को अंजाम देकर कार सवार कार के साथ फरार हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी कोमल ने बताया कि वह नगर पंचायत ककोड़ में क्लर्क है। उनका बेटा गुड्डन कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 10 का छात्र है। शनिवार को वह बाइक से गैस एजेंसी से सिलेंडर लेकर आ रहा था। दस्तूरा मोड़ पर तेज रफ्तार कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसओ आनंद वीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो