फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में आरोपी प्रेमी ने युवती को पिलाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफा प्यार में युवक ने युवती को पिलाया जहर
विज्ञापन

चोला। चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की जल्द ही शादी होनी है। गांव निवासी एक युवक उसे एक तरफा प्यार करता है। बृहस्पतिवार देर शाम युवती आरोपी की दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। इस दौरान आरोपी युवक ने युवती को जहर पिला दिया। गंभीर हालत में युवती को बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बृहस्पतिवार देर रात तहरीर देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री की एक माह बाद शादी होनी है। घर में तैयारियां भी चल रही हैं। बताया गया कि बृहस्पतिवार देर शाम उनकी पुत्री पड़ोस में स्थित एक परचून की दुकान से कुछ सामान खरीदने के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान उक्त दुकान मालिक युवक ने युवती को दुकान में अंदर खींच लिया और उससे अपने प्यार का इजहार किया। लेकिन, युवती ने इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती को जहर पिला दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग निकला। युवती को उपचार के लिए बुलंदशहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें