फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान शराब तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों के पास से 17 पेटी अवैध शराब और कार बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दादरी गेट पुलिस चौकी के पास से कार सवार दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से हरियाणा मार्का की 17 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम ग्राम माढौटी थाना बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी मनीष पुत्र राजकुमार, आदर्श नगर हरियाणा निवासी सुमित पुत्र तेज सिंह बताया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह हरियाणा से सिकंदराबाद में अवैध शराब की सप्लाई करते थे। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, सिकंदराबाद में उनके साथी सप्लायर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें