नशीला पदार्थ सुंघाकर विवाहिता से किया तीन दिन रेप
-ससुराल छोड़ने के बहाने बाइक पर ले गया था आरोपी
-ससुरालियों को दनकौर रोड पर बेहोश मिली विवाहिता
-पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सिकंदराबाद। राखी बांध कर ससुराल लौट रही विवाहिता को पड़ोसी ने घर पहुंचाने का झांसा देकर अगवा करने के बाद बेहोश कर तीन दिन तक रेप करता रहा। तीन दिन बाद वापस लौटकर पीड़िता ने आरोपी को नामजद करते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गौतमबुद्धनगर के दनकौर थाना क्षेत्र के गांव में ब्याही थी। रक्षाबंधन पर वह अपने मायके आई थी। अगले रोज उसका भाई दनकौर तिराहे पर टैंपो में बैठा कर चला गया था, लेकिन विवाहिता अपनी ससुराल नहीं पहुंची। इससे दोनों परिवारों मेें हड़कंप मच गया। इस दौरान 13 अगस्त को वह सिकंदराबाद दनकौर रोड स्थित एक बैंक के पास बेहोशी की हालत में मिली। बदहवास हाल में होने के कारण विवाहिता परिजनों को कुछ बता नहीं पा रही थी। होश आने के बाद वह परिजनों को आपबीती बताई। उसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल संजय पांचाल ने बताया कि आरोपी लोकेश उर्फ रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।