फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी साइन कर खाते से निकाले 1.80 लाख

Wed, 04 May 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बैंक खाते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चेक पर फर्जी साइन कर शातिर ने दोस्त के खाते से 1.80 लाख रुपये निकाल लिया। बैंक से निकासी के बाद पीड़ित को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जहानपुर गांव निवासी विजय कुमार गांव के ही अपने दोस्त के साथ आगरा गए थे। आरोप है कि दोस्त ने विजय कुमार से सादे कागज पर पता लिखवाने के बाद यह कहकर साइन करा लिया कि कोई घटना हो जाए तो इससे सहूलियत रहेगी।

इसके बाद शातिर ने कोरे कागज पर किए गए साइन की नकल कर विजय कुमार के चेकबुक पर हूबहू साइन कर दिया। फिर 1.80 लाख रुपये बैंक से निकाल लिए। दो दिन बाद जब विजय कुमार बैंक गए थे घटना की जानकारी मिली। पीड़ित ने आरोपी दोस्त के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी शातिर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें