कोरोना मुक्त गांवों में किया गया वैक्सीनेशन, सैनिटाइजेशन
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से मुक्ति पाने के लिए गांवों की सरकार और ग्रामीण पूर्णत: प्रयासरत हैं। संक्रमण से मुक्ति पाने के बाद अब ग्रामीणों के सामने इन नियमों का सख्ती से पालन कराने की भी परीक्षा है। क्योंकि महामारी को हराने का अभी भी बचाव ही एक मात्र प्रभावी उपाय है। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य की जांच करते हुए वैक्सीनेशन पूरा किया जाए। जिससे महामारी के दोबारा पैर पसारने की संभावना को खत्म किया जा सके।
डोर-टू डोर पहुंच रहे स्वास्थ्य कर्मी
दानपुर ब्लॉक के गांव ईछावरी में करीब 10 हजार की आबादी है। लेकिन, वर्तमान में गांव में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोविड नियमों का पालन करने और बीमार होने पर इलाज कराने पर ही उन्हें महामारी से मुक्ति मिली है। गांव में दानपुर सीएचसी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आए दिन कैंप लगाकर जांच व वैक्सीनेशन किया गया है। वहीं, आंगनबाड़ी, आशाओं द्वारा डोर टू डोर ऑक्सीजन लेवल, टेंपरेचर जांच कर दवाई भी दी जा रही है।
गांव में कोई नहीं संक्रमित
मौजूदा समय में गांव में संक्रमण का कोई केस नहीं है। ग्रामीण कोविड नियमों का पालन कर रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों से प्रतिदिन सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने आदि की भी अपील की जा रही है। गांव को बार बार सैनिटाइज कराया जा रहा है।
महिमा सिंह, ग्राम प्रधान
गांव चरौरा मुस्तफाबाद
लखावटी ब्लॉक के गांव चरौरा मुस्तफाबाद में भी वर्तमान में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं है। जबकि, गांव की आबादी करीब दस हजार के आस- पास है। गांव में आए दिन सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण भी संक्रमण से बचाव को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं। साथ ही छोटी-छोटी समस्या पर भी चिकित्सकों की राय ले रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग और सतर्कता की वजह से ही उनका गांव आज कोरोना मुक्त है।
बोलीं ग्राम प्रधान
गांव में कराया गया वैक्सीनेशन
गांव की आबादी करीब दस हजार है। इतनी बड़ी आबादी वाले गांव में एक भी केस पॉजिटिव न होना यह ग्रामीणों की सतर्क ता और जागरूकता को दर्शाता है। गांव में बीते दिनों भी सेनेटाईजेशन कराया गया था, साथ ही कैंप लगाकार वैक्सीनीेशन भी कराया गया है। - डौली कश्यप, ग्राम प्रधान
गांव खरकाली
बिना मास्क के कोई नहीं निकलता बाहर
बीबीनगर ब्लॉक का गांव खरकाली भी वर्तमान में कोरोना मुक्त है। गांव की आबादी भी वर्तमान में 3500 है। गांव में लोग कोरोना मुक्त होने से खुश तो हैं, लेकिन बीते दिनों महामारी का प्रकोप उन्हें अब भी सिहरने पर मजबूर कर देता है। हालांकि, वर्तमान में ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जागरूकता और कोविड नियमों का पालन कर गांव को संक्रमण मुक्त किया है। बिना मास्क कोई भी बाहर नहीं निकलता है, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जा रहा है।
बोलीं प्रधान
वर्तमान में गांव पूरी तरह से संक्रमण मुक्त है। गांव की आबादी करीब 3500 है। ग्रामीण भी सतर्कता बरत रहे हैं और हमारी ओर से भी ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही शिविर लगवाकर वैक्सीनेशन भी कराई गई है। - भावना उर्फ भगवती, ग्राम प्रधान