गांव के सुंदरीकरण की दिशा में करेंगे काम
बुलंदशहर। जनपद के निर्वाचित ग्राम प्रधान सड़क, शिक्षा और बिजली व्यवस्था सुधारने का दावा कर रहे हैं। निर्वाचित प्रधानों से उनके द्वारा गांव के विकास के लिए बनाई गई योजना पर अमर उजाला की ओर से बातचीत जारी है। प्रधानों का कहना है कि गांव के चहुमुखी विकास का खाका खींच लिया है। गांव की समस्याओं से हम पूरी तरह से अवगत हैं और उन्हें दूर करना हमारी प्राथमिकता है। वह तालाबों की सफाई करवाने से लेकर गांव को जलभराव से मुक्ति दिलाने के साथ सुंदरीकरण करवाने का भी वादा कर रहे हैं।
इंटर कॉलेज बनवाने का करूंगा प्रयास
ग्राम पंचायत: आसिफबाद चन्दपुरा/आबादी:7000
प्रधान: मौहम्मद इसराइल
- उम्र: 26 वर्ष
- शैक्षिक योग्यता: 12वीं पास
- कार्य: व्यापारी व समाजसेवी
- पृष्ठभूमि : पिता इस्लाम खेतीबाड़ी करते हैं। मां इसरत जहां गृहणि हैं। प्रधान मोहम्मद इसराइल व्यापार के साथ-साथ समाजसेवा करते है। वह युवा हैं और पहली बार में ही उन्होंने जीत हासिल की।
संकल्प
- गांव में इंटर कॉलेज की स्थापना करना
- तालाबों का सौन्दर्यीकरण कराना
- पक्की सड़कें व नालियों का निर्माण, स्वच्छ पानी की व्यवस्था
समस्याएं
गांव की सड़कें टूटी हुई हैं और गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। नालों का निर्माण न होने के कारण गांव में जलभराव की समस्या रहती है। बिजली कटौती काफी होती है। गांव में आठवीं तक विद्यालय है और कक्षा दस व 12 की पढ़ाई के लिए छात्रों को बाहर जाना पड़ता है।
तालाबों की सफाई करवाकर कराया जाएगा सौंदर्यीकरण
- ग्राम पंचायत: रौंडा/आबादी:2800
- ग्राम प्रधान: मिथलेश चौधरी
- उम्र: 51 वर्ष
- शैक्षिक योग्यता : बीए पास
- कार्य : गृहणि और समाजसेविका
- पृष्ठभूमि : पति अवधेश कुमार वायु सेना से सेवानिवृत्त आफिसर हैं। परिवार का राजनीति से कोई सरोकार नहीं है। मिथलेश देवी ने पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
संकल्प
- गलियों व सड़कों को पक्की बनवाना और नालियों का निर्माण करवाना।
- ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करवाना।
- तालाबों की सफाई और सौंदर्यीकरण करवाना ।
समस्याएं
गांव की मुख्य सड़कों की हालत खस्ताहाल है। तालाबाें की सफाई नहीं होने से कूड़े-कचरे आदि से अटे पड़े हैं। नालों का निर्माण नहीं होने से जलभराव की समस्या रहती है। खेल का मैदान है, लेकिन सामान नहीं है। ग्रामीण अन्य छोटी-मोटी समस्याआें से भी परेशान हैं।
केस-3
गांव में होगी लाइब्रेरी की स्थापना
- ग्राम पंचायत: तोरई बांगर/आबादी:3800
- ग्राम प्रधान: जयवीर सिंह उर्फ बंदी लोधी।
- उम्र: 34 वर्ष
- शिक्षा: ग्रेजुएट एवं बीकॉम
- कार्य: केमिस्ट एवं समाजसेवी
- पृष्ठभूमि : दिवंगत पिता राजपाल सिंह पावर कारपोरेशन में तैनात थे। जयवीर सिंह भाजपा के अनूपशहर ग्रामीण मोर्चा युवा से मंडल अध्यक्ष भी रहे हैं। पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। समाजसेवा में भी रुचित रखते हैं।
संकल्प :
- गांव का विकास करवाकर आदर्श बनाना।
- गांव में युवाओं के लिए लाइब्रेरी बनवाना और बंद पड़े अस्पताल को शुरू करवाना।
- युवाओं को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे ले जाना आदि।
समस्याएं :
गांव में पिछले करीब सात साले से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा है। ऐसे में मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है। गांव में पानी के निकासी की समस्या है। पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है और कई अन्य समस्याओं का भी ग्रामीण सामना कर रहे हैं।