फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बंदी समेत 31 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बंदी समेत 31 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को एक बंदी और एक सेवानिवृत्त कर्मी समेत 31 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 81 हो गया है। इसमें 65 लोग होम आइसोलेट में तो शेष नोएडा, हापुड़ और मेरठ में उपचार करा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को जिले भर में करीब 2500 लोगों की कोविड जांच की गई। इस दौरान 19 लोग एंटीजन किट से और 12 लोग आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित मिले। इसमें जिला कारागार से आए एक विचाराधीन बंदी, दिल्ली से आए एक दंपती और एक सेवानिवृत्त कर्मी शामिल हैं। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बुलंदशहर में दस, खुर्जा में नौ, जहांगीराबाद व शिकारपुर में तीन-तीन, बीबीनगर में दो और डिबाई निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कुल 20,302 केस हो गए हैं। इसमें 19,977 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 244 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, विदेश से आए गुलावठी निवासी एक कोरोना पॉजिटिव युवक का व डिबाई निवासी ओमिक्रॉन पॉजिटिव के संपर्क में आने पर एक युवक का जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

8,897 किशोर समेत 28,533 लोगों ने लगवाया टीका
बुलंदशहर। जिले में कोरोना से बचाव के लिए शाम पांच बजे तक 28,533 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 8,897 किशोर-युवा भी शामिल रहे। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 81 केंद्रों पर 263 सत्र का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें