फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने दो और शिक्षकों की ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना ने दो और शिक्षकों की ली जान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना से लगातार शिक्षकों की मौत का सिलसिला जारी है। अब कोरोना ने दो और शिक्षकों की जान ले ली। अब तक बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 29 शिक्षकों की मौत से दोनों विभागाें के शिक्षकों में भय का माहौल है। इन सभी शिक्षकों की पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी थी।
कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं है, जिस दिन कोरोना किसी की जान न ले रहा हो। अब बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के एक-एक शिक्षक की कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरने वालों में नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में कामर्स के प्रवक्ता महेश चंद और दानपुर क्षेत्र के गांव ईशनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र पाल सिंह शामिल हैं। बता दें कि अब तक बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 29 शिक्षकों की मौत हो चुकी है। इनमें 24 शिक्षक बेसिक शिक्षा के और पांच शिक्षक माध्यमिक शिक्षा विभाग के शामिल हैं। मरने वालों में शिक्षामित्र और कर्मचारी भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव का कहना है कि यदि शिक्षक और कर्मचारियों की पंचायत चुनाव में ड्यूटी न लगती तो शायद उनकी मौत होती। जनपद में लगातार हो रही शिक्षकों की मौत से माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में भय का माहौल व्याप्त है। उधर, डीआईओएस शिव कुमार ओझा और बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने शिक्षकों की मौत पर दुख जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें