ऊंचागांव क्षेत्र नगला मदारीपुर गांव मृतक लक्ष्मी का फाइल फोटाे।
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव नगला मदारीपुर निवासी लक्ष्मी दिल्ली पुलिस में तैनात थीं। मंगलवार शाम को ड्यूटी कर स्कूटी से लौट रही थीं, उसी दौरान गाजियाबाद क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी।
थाना नरसेना क्षेत्र के गांव नगला मदारीपुर निवासी 31वर्षीय लक्ष्मी देवी पांच का वर्ष पूर्व दिल्ली पुलिस में चयन हुआ था। वर्तमान में उनकी तैनाती दिल्ली के थाना चाणक्यपुरी में थी। मंगलवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे डयूटी करके स्कूटी से रेजीडेंसी थाना बिसरखा नोएडा लौट रही थीं। एनडीए मार्ग पर टोल के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने उनको टक्कर मार दी और भाग गया। वहां से गुजर रहे राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना वायरलेस पर प्रसारित कर दी। पुलिस ने पीछा कर कैंटर को पकड़ लिया और थाने ले गई। बुधवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया। उसके शव परिजन गांव नगला मदारीपुर लेकर पहुंचे और गमगीन माहौल में उनका मांडू आश्रम गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।