फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

580 सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव के लिए 2.36 करोड़ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
580 सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव के लिए 2.36 करोड़ जारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायती राज विभाग ने 580 सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव के लिए 2.36 करोड़ की राशि जारी की है। जनपद में 800 में से 785 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हो चुका है। शौचालयों को स्वयं सहायता समूह के सुपुर्द किया जा रहा है।
पंचायती राज विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाया है। शासन के निर्देश पर विभाग ने सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव की जिम्मेदारी क्षेत्र की महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपी है। 946 ग्राम पंचायतों में से 800 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनने हैं। इनमें से 785 शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है और 15 शौचालयों का निर्माण अंतिम चरण में है। 643 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूहों को सुपुर्द कर दिए गए हैं। शेष ग्राम पंचायतों के भी सामुदायिक शौचालय जल्द ही स्वयं सहायता समूह को सुपुर्द कर दिए जाएंगे। विभाग द्वारा जारी राशि में से तीन हजार रुपये शौचालय के रखरखाव और छह हजार रुपये स्वयं सहायता समूह को वेतन के रूप में दिए जाएंगे। शेष समूहों के लिए भी राशि जल्द उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

146 ग्राम पंचायतों के पास नहीं है जमीन
946 ग्राम पंचायतों में से 146 ग्राम पंचायतों के पास सामुदायिक शौचालय बनवाने के लिए जमीन नहीं है। ऐसे में अभी तक इन ग्राम पंचायतों में शौचालय का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। विभाग की ओर से इन ग्राम पंचायतों में लोगों से जमीन दान करने की अपील की जा रही है। अफसरों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति शौचालय निर्माण के लिए जमीन दान करता है तो उसे सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

946 ग्राम पंचायतों में से 146 के पास सामुदायिक शौचालय बनाने के लिए जमीन नहीं है। जबकि 800 में से अब तक 785 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बन गए हैं। इनमें से 643 पंचायतों के सामुदायिक शौचालय क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह को सुपुर्द कर दिए हैं। 580 स्वयं सहायता समूह को शौचालय के रखरखाव और वेतन के तौर 2.36 करोड़ की राशि जारी कर दी है। शेष ग्राम पंचायतों के शौचालयों को भी जल्द समूहों को सुपुर्द करते हुए राशि जारी कर दी जाएगी। - प्रीतम सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें