अनिल के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर परिजनों ने शनिवार थाने पर जमकर हंगामा किया। बता दें कि बीते शुक्रवार को ग्राम पारसौल निवासी अनिल पुत्र सतपाल का झाझर-दनकौर मार्ग पर ग्राम ख्वाजपुर के जंगल में खेत के कुएं में शव मिला था।
मृतक के भाई रितेश की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम मुतैना निवासी सुरेश पुत्र स्यो सिंह, कर्मवीर पुत्र गजेंद्र, बच्ची पुत्र सुखबीर को अनिल की हत्या में नामजद किया था। हत्या के नो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को थाने पर हंगामा किया। एसओ कौशलेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।