फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छाए रहेंगे बादल, आंधी-बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। सोमवार को सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाया तो दोपहर बाद बादल छाने के साथ तेज हवा चलने लगी। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। इससे गर्मी से कुछ राहत भी मिली। मौसम वैज्ञानिक आंधी के साथ बारिश की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों भीषण गर्मी के बीच कई बार मौसम ने रंगत बदली। कभी बादल छाए तो इसके साथ आंधी और बारिश भी हुई। ऐसे में तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहा। विगत शनिवार को आई आंधी-बारिश के बाद तापमान में इजाफा होने लगा था। इससे बढ़ी गर्मी से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। ऐसे में दोपहर तक लोगों को इसका सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा और आर्द्रता 55 फीसदी दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रामानंद पटेल के अनुसार मौसम ने एक बार फिर रंगत बदली है। ऐसे में बिजली व तेज गरज के साथ धूल भरी आंधी और बारिश होने की संभावना बन रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें