फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: धूप के बीच रही बादलों की आवाहाजी, मौसम में बदलाव का अनुमान

विज्ञापन
रविवार इस तरह धूप के बीच बादलों की बनी रही आवाजाही। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। बारिश के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को धूप के बीच बादलों की आवाजाही बनी रही। ऐसे में फिर से मौसम बदलने की संभावना है। एक दो दिन में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

लगातार बदल रहे मौसम के बीच पिछले दिनों तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे गेहूं, सरसों व आलू की फसल को नुकसान हुआ। रविवार सुबह धूप निकली लेकिन हवा में ठंडक बनी रही। पूरे दिन हल्के बादल छाए रहे। ऐसे मौसम को देखकर किसानों को फिर से अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है।
किसान किशन सिंह और रामेश्वर का कहना है कि यदि अब फिर से मौसम बदला और बारिश होती है तो फसलों को और नुकसान होगा। इस समय किसी भी मायने में बारिश की कोई जरूरत नहीं है। इस तरह के मौसम के बीच रविवार अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 41 फीसदी और हवा की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि अभी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। आने वाले दिनों में एक बार फिर से मौसम में बदलाव का अनुमान है। इस बीच बारिश हो सकती है। साथ ही अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें