फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गलत उपचार के आरोप में क्लीनिक सील

विज्ञापन
डिबाई में सील किया गया क्लीनिक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/डिबाई। डिबाई क्षेत्र में संचालित एक क्लीनिक पर शुक्रवार रात स्वास्थ्य विभाग ने सीलिंग की कार्रवाई की। क्लीनिक संचालक पर एक माह के मासूम का गलत उपचार करने के आरोप में कार्रवाई की गई। साथ ही विभाग ने क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर दिया हैं।
रामघाट थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी उमेश ने अपने एक माह के पुत्र को भीमपुर दोराहा स्थित एक क्लीनिक पर भर्ती कराया था। शुक्रवार को संचालक द्वारा मासूम को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। जहां घर पहुंचते ही मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने क्लीनिक पर आकर मासूम के इलाज में लापरवाही का आरोप लगा संचालक पर कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप है कि क्लीनिक पर पूर्व में भी कई नवजात की मौत हो चुकी है, लेकिन कुछ दिन सील होने के बाद विभाग से सांठगांठ कर क्लीनिक का संचालन शुरु हो जाता है। शुक्रवार को हंगामे की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सीलिंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ.हरेंद्र बंसल ने कहा कि मासूम की मौत मामले में भीमपुर दोराहा पर संचालित क्लीनिक को सील कर दिया गया हैं। परिजनों की शिकायत पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें