खाद सुरक्षा विभाग की टीम के साथ सिटी मजिस्ट्रेट ने धमैड़ा अड्डे पर और स्याना रोड स्थित एक डेयरी पर छापेमारी की। टीम ने डेयरी से दूध, घी और क्रीम के अलावा दो दुकानों से आइस कैंडी के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए।
रविवार शाम करीब चार बजे सिटी मजिस्ट्रेट राम गोपाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसर विनोद कुमार, संदीप कुमार और कुंवर मनोज सिंह ने धमैड़ा अड्डे पर दुकानों में छापेमारी शुरू कर दी। टीम ने दो दुकानों से आईस कैंडी के दो नमूने सीज किए।
छापेमारी के चलते कई दुकानदार दुकान छोड़कर भाग गए, जबकि कुछ दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। इसके बाद टीम स्याना रोड स्थित एक दूध डेयरी पहुंची। यहां से टीम ने दूध, घी और क्रीम के नमूने लिए। टीम के पहुंचते ही डेयरी में का काम कर रहे कर्मचारी भाग खड़े हुए। सिटी मजिस्ट्रेट राम गोपाल ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया है।