फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिले में दो से 20 फीसदी तक बढ़ा सर्किल रेट, आज से लागू होंगी नई दरें

विज्ञापन
उप निबंधक सदर कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में दो से 20 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ा दिया गया है। मंगलवार से नई दरों पर ही बैनामे होंगे। 2022 के बाद जिले में सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

संपत्तियों के सर्वे के बाद दो से 20 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने के लिए योजना तैयार की गई थी। सात से 21 जुलाई तक आपत्तियां दाखिल करने के लिए समय दिया गया था। निर्धारित समयावधि में कुल 34 गांवों से 60 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नई दरों की फाइल को डीएम के समक्ष रखा गया था। डीएम श्रुति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वीकृति दे दी गई थी। मंगलवार से नए सर्किल रेट लागू हो जाएंगे।

गंगा एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले 12 गांवों के किसानों ने रेट पर आपत्ति जताईं थीं। किसानों का कहना था कि बाजार भाव अधिक है और सर्किल रेट कम रखा गया है। इसके बाद डीएम ने अधिकारियों से इसका सर्वे कराया और किसानों की आपत्तियों का निस्तारण कराया था।
विज्ञापन




इन 65 गांवों में न्यूनतम दो फीसदी बढ़ाए गए सर्किल रेट

जिले के 65 गांवों में न्यूनतम दो फीसदी ही सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। अकबरपुर, अहमदपुर, अड़ौली, अकबराबाद कूड़ा, अल्लीपुर गिझौरी, आसफाबाद चंदपुरा, औलेढ़ा, आलमगीरपुर नैनसुख, औरंगपुर मीरपुर, औरंगपुर मोहसन, इमलिया, उटरावली, कलौली, काजीपुरा, कमालपुर, कुड़वल बनारस, काजमपुर देवली, कोटा, कैथाला, कुतुबपुर, किशनपुर, कुछेजा, ताजपुर, ततारपुर, देवनगर उर्फ देवली, दोहरी, धमेड़ा कीरत, पहाड़पुर, फरहादपुर, फैजाबाद रिढावली, बिसायच, बदनौरा, बकौरा, बुढ़ाना, बंगला पूठरी, भमरा, भूड़, मिट्ठेपुर, मिर्जापुर अगरपुर, मुरसाना, महाराजपुर, मानकपुर, मऊखेड़ा, सखिया, गुलावठी, गिरधरपुर नवादा, चांदपुर, चिड़ावक, छपरावत, जाफराबाद पट्टी, जैनपुर, जसनावली खुर्द, जिरावठी, ढकौली, सैगड़ा, सराय छबीला, सैमली, सूजापुर, शहजादपुर, शिवाली, हसनपुर, हरचना, हसैनपुर व हजरतपुर समसपुर में केवल दो फीसदी सर्किल रेट बढ़ाया गया है।



लिंक एक्सप्रेसवे के लिए चिन्हित गांवों में नहीं बढ़ी दर

गंगा एक्सप्रेसवे को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए बनाया जाने वाला लिंक एक्सप्रेसवे जिले के 46 गांवों से होकर गुजरेगा। इस दौरान बुलंदशहर तहसील के 18, खुर्जा तहसील के 13, सिकंदराबाद के दो, शिकारपुर के चार और स्याना के नौ गांवों में जमीन का अधिग्रहण होना है। सर्किल रेट बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन गांवों में दरों को नहीं बढ़ाया गया है।

कुछ प्रमुख स्थानों के सर्किल रेट

क्षेत्र वर्तमान नई
अंसारी रोड से डिप्टी गंज 99000 114000
भूड़ 56500 65000
प्रेम नगर,डिप्टी गंज, मंडी 103500 119000
कोठियात 101000 119000
सूर्य नगर 84000 97000
लक्ष्मी नगर 99000 114000
शिव कालोनी 78000 90000

पूर्व में प्रस्तावित दो से 20 फीसदी तक दरों में इजाफा किया गया है। जिन गांवों से लिंक एक्सप्रेसवे गुजरेगा, वहां सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। मंगलवार से नई दरों के आधार पर ही बैनामा कराए जाएंगे। -अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम वित्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें