फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मौसम का बदला मिजाज, धूप ने बढ़ाई उमस, दो डिग्री बढ़ा पारा

विज्ञापन
खुर्जा में सोमवार को तेज धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर जाती छात्राएं । संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद सोमवार को मौसम का मिजाज बदला गया। सुबह से निकली धूप ने लोगों को उमस का अहसास कराया। पूरे दिन धूप-छांव के बीच उमस ने बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक अभी बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को पूरे दिन हवा चलने के बाद भी उमस से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 70 फीसदी और हवा की गति 12 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास दर्ज की गई। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेराज का कहना है कि अभी लगातार मानसून की बारिश जारी रहेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें